एक पहल सेवा की ओर सामाजिक संस्था द्वारा सेवा

एक पहल सेवा की ओर सामाजिक संस्था द्वारा सेवा की कड़ी में आज गरीब और जरूरत मंदो के लिए आटा चावल नमक तेल मसाले बिस्किट और साबुन के करीब 50 पैकेट तैयार किये लॉक डाउन में दिहाड़ी मजदूर रिक्शा चालक और अन्य जरूरतमंद बहुत परेशान है।एक पहल सेवा सेवा संस्था 2016 से सेवा कार्य करती आ रही है। संस्था के संस्थापक शैलेश गर्ग ने बताया संस्था अपने और कुछ दानदाताओ के सहयोग से लॉक डाउन से ही सुखी राशन सामग्री अपने घर मंगलम हाउस बिहारी गंज से ही जितना भी बन पड़ता है।सेवा कर रही है। आप भजनगंज बिहारीगंज नगरा शिवाजी नगर के जरुरतमंदो को सेवा दे रहे हैं। सुबह 8 से 9 तक सेवा कार्य किया जा रहा है। इस सेवा कार्य मे अंश गर्ग नीरू गर्ग आदि भी अपने स्कूल और कॉलेज के कार्यो को करते हुये अपना टाइम दे रहे है।

error: Content is protected !!