दिनांक 29 अप्रैल 2020आज कोविड-19 के चलते संस्थान के अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा जी ने एक आवश्यक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आहूत की जिसमें महामारी के प्रकोप एवं लॉकडाउन के चलते देश के सभी हिस्सों में रहने वाले पौरोहित्य कर्म करने वाले ब्राह्मणों के सामने पौरोहित्य कर्म ना होने की वजह से आर्थिक तंगी की स्थिति आ चुकी है पंडिताई कर्म हमेशा से ही असुरक्षित आजीविका का क्षेत्र माना गया है एवं कभी भी किसी भी सरकार ने पंडितों के लिए कोई भी योजना नहीं बनाई है ना ही पंडितों को किसी भी प्रकार की कोई सहायता सरकार के द्वारा दी जाती है आज भी कई पांडित्य कर्म करने वाले ब्राह्मण गरीबी रेखा के आसपास ही अपना जीवन यापन कर रहे हैं अब इस विषम परिस्थिति में देश में पहली बार पंडितों की विभिन्न संस्थाओं में से एक अजमेर की श्री अजयमेरू विप्रो संस्थान पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा के नेतृत्व में निर्णय लिया है कि संस्थान अजमेर शहर के पंडितों को जो कि पूजा पाठ से अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनको रुपए दो हजार से 10000 तक की नकद धनराशि बिना ब्याज के आगामी 3 महीने के आसान किस्तों पर सहायता के लिए देगा धनराशि बिना किसी सिक्योरिटी के दी जाएगी एवं संस्थान की योजना वर्तमान में सिर्फ अजमेर शहर के लिए ही रहेगी भविष्य में इसका दायरा अन्य गांवों और शहरों में भी बढ़ाया जा सकता है हम समझते हैं कि आज हम बहुत ही अल्प मात्रा में ही सही आर्थिक मदद के लिए अपने भाइयों की सेवा का संकल्प ले रहे हैं और हमें देख कर के अन्य संगठन भी इसी प्रकार विप्र संस्थानों की मदद के लिए आगे आएंगे
बैठक में कोषाध्यक्ष पंडित राम दयाल शर्मा,पंडित रामप्रसाद पाराशर , आशीष ,विष्णु प्रसाद शर्मा,शुभम शर्मा, पंडित द्वारका प्रसाद शर्मा, सत्यनारायण दाधीच ,घनश्याम जी ,बाबूलाल जी दाधीच विकास सीवाल, पंडित निर्मल दाधीच उपस्थित थे
पंडित अमरदीप तिवारी
सचिव
श्री अजयमेरु विप्र पौरोहित्य संस्थान अजमेर