बेनीवाल ने अजमेर संभाग के जिलो के मुद्दो पर किया डिजिटल संवाद

रालोपा पार्टी द्वारा संभागवार डिजिटल संवाद की कड़ी मे फेसबुक के माध्यम से जनता से रूबरू हुए सांसद हनुमान बेनीवाल, संभाग के चारो जिलो की समस्याओ पर डाला प्रकाश
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट विजय पाल चौधरी ने बताया कि रालोपा पार्टि द्वारा संभागवार डिजिटल संवाद की कड़ी मे गुरुवार को आरएलपी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल गुरुवार को अजमेर संभाग के नागौर, टोंक, भीलवाड़ा व अजमेर जिले की समस्याओ को लेकर चर्चा की , सांसद के लाइव संवाद मे हज़ारो लोग जुड़े | सांसद बेनीवाल ने उक्त जिलो की पानी, बिजली, व सड़क ,समर्थन मूल्य पर खरीद की समस्या सहित कई मुद्दो को लेकर चर्चा की व ई मेल के माध्यम से मिले सवालो के जवाब भी दिए | सांसद ने चारो जिलो के धार्मिक स्थलो मे धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने ,खनन क्षेत्रो का विकास, मार्बल के मार्बल उध्योग मे टैक्स रियायत देने सहित सांभर मे हुई पक्षी त्रासदी का ज़िक्र करते हुए नावा के नमक क्षेत्र का विकास करने व सांभर झील के बहाव क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने तथा गोटन के जेके सीमेंट उध्योग, मुंडवा के अंबुजा सीमेंट उध्योग मे ज़मीन अवाप्ति मे हुई धाँधली तथा हिन्दुस्तान जिंक कंपनी द्वारा प्रोजेक्ट विस्तार मे पर्यावरण अनापति लेने मे प्रस्तुत किए गये ग़लत दस्तावेज़ो की जाँच करवाने तथा बिसलपुर बांध का ओवरफ्लो पानी टोरडी सागर और घारेडा सागर बांध में डालने के सुझाव पर भी सांसद ने बात की साथ ही किसानो को उनकी निजी खातेदारी मे खनन पट्टे देने व बजरी के अवैध खनन रोकने व डेगाना मे टंगस्टन खनन को पुन: शुरू करवाने सहित कई तरह के खनन मे आ रही समस्याओ को लेकर सांसद ने इन मुद्दो पर केंद्र से बात करकर समाधान करने का कहा ,उन्होंने कोरोना योद्धाओ की तारीफ़ करते हुए कोरोना के खिलाफ भीलवाड़ा मॉडल की तारीफ़ भी की साथ ही केकडी मे महिला कॉलेज शुरू करने व भीनाय मे स्वीकृत राजकीय कॉलेज का नाम किसान नेता सांवर लाल जी जाट के नाम से करने की माँग की |
यह भी रहे प्रमुख मुद्दे- जनता ने सांसद को टोंक मुख्यालय को रेलवे से जोड़ने, अजमेर संभाग के जिलो मे धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने , भीलवाड़ा के रामपुरा आगुचा मे हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा रोज़गार मे स्थानीय लोगो प्राथमिकता नही देने व उध्योगो से बढ़ते प्रदूषण ,नागौर सहित सभी जिलो मे नहरी पानी की उपलब्धता , बिसलपुर बाँध के पानी , अजमेर से नागौर तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण मे हुई लापरवाही आदि पर पर भी अपनी बात रखी व टोंक जिले के एक सरपंच व पुलिस कॉन्स्टेबल मुकेश चौधरी के हत्या के खुलासे की मांग को लेकर डिप्टी सीएम को घेरा वहीं बीसलपुर परियोजना पर भी चर्चा की !

error: Content is protected !!