अजमेर, 11 जून। द्वाराका नगर सांस्कृतिक मंच, वैशाली नगर द्वारा अजमेर जिले में आए टिड्डी दल का सफलतापूर्वक सफाया करने वाली कृषि विभाग की टीम का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी पालना की गई।
द्वाराका नगर सांस्कृतिक दल के श्री विजय सिंह ने बताया कि जिला टिड्डी नियंत्रण दल के प्रभारी एवं कृषि विभाग के उप निदेशक श्री विजय कुमार शर्मा के साथ सहायक निदेशक श्री कैलाश मेघवंशी, कृषि अधिकारी श्री दिनेश झा, श्री सतीश चौहान, श्री संतोष तंवर, श्री सचिन कापडे, श्री गोपाल गेना, ड्राइवर श्री सोहन एवं कंट्रोल रूम में तैनात श्रीमती सपना जैन, श्रीमती अलका चौधरी, श्री विक्रम वर्मा, श्री कैलाश चंद्र शर्मा, श्री टीकम चंद एवं श्री घनश्याम जी को साफा बंधवा कर एवं माल्यापर्ण कर स्वागत सम्मान किया गया।
उप निदेशक श्री वी.के. शर्मा ने कहा कि टिड्डियों का सफाया शाम 6 बजे से तड़के सुबह तक किया जाता है। रातभर अलग-अलग टीमों में अधिकारी एवं कर्मचारी एक साथ मुस्तैदी से कार्य कर इस आपदा से निपट रहे हैं। पिछली 7-8 रातों से टिड्डी नियंत्रण दल के कार्मिक ठीक से सो भी नहीं पाए हैं।
इस अवसर पर द्वाराका नगर सांस्कृतिक मंच के श्री उमेश वैष्णव, श्री हनुमान सिंह, श्री गोविन्द सिंह, श्री राम परमेश्वर अग्रवाल, श्री कूका, श्री शिव शर्मा, श्रेयांश सिंह, श्रीमती सूरज, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती प्रेमलता, श्रीमती चंचल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन विजय सिंह ने किया।