कांग्रेसियों ने चलाया सोशल मीडिया पर राष्ट्रव्यापी अभियान

अजमेर ! इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा आज सोशल मीडिया पर राष्ट्रव्यापी सोशल मीडिया अभियान स्पीक अप इंडिया का दूसरे चरण के अंतर्गत स्पीक अप फार अावर जवान चलाया गया ! अभियान में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम टि्वटर एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव या वीडियो पोस्ट किए और गल्वान घाटी में भारत-चीन गतिरोध के बारे में महत्वपूर्ण सवाल उठाएं तथा हमारे जवानों और उनके बलिदान के बारे में विचार व्यक्त किए।।
कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए गए अभियान में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत-पाक सीमा पर हमारे 20 जवान शहीद हो गए। चीन हमारे क्षेत्र में कैसे घुसा और उसने हमारी जमीन पर कब्जा कैसे किया? एवं चीनी सैनिकों का सामना करने के लिए हमारे जवानों को निहत्था क्यों भेजा गया? भारत उनकी शहादत को बेकार नहीं जाने दे सकता। पर विचार व्यक्त किए
स्पीक अप फार आवर जवान अभियान में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव महेंद्र सिंह रलावता पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन उपाध्यक्ष प्रताप यादव महासचिव शिव कुमार बंसल अनुपम शर्मा कपिल सारस्वत मनीष सैन नितिन जैन शैलेंद्र अग्रवाल द्रोपदी कोली सुनील धानका गोपाल चौहान आदि ने आम जन की आवाज बनकर और देश के सरोकारों को राष्ट्रीय हित में आगे बढ़ाया।

error: Content is protected !!