कारगिल विजय दिवस मनाया गया

आज दिनांक 26 जुलाई 2020 – अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कारगिल विजय दिवस पर कारगिल में शहीद हुए सिपाहियो व सैनिको की शाहदद को नमन कर उनके किये बलिदान को याद कर कारगिल विजय दिवस मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए अध्यक्ष सबा खान ने बताया कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई के दिन यह मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजय हुआ। कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु मनाया जाता है। इसी के चलते आज कारगिल विजय दिवस पर कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारी सेना के शोर्य, पराक्रम व बलिदान की याद दिलाता है।
इस अवसर पर अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सबा खान, अरुणा कछावा, मंजू बलाई, इंद्रा सुनिया, रजनी काहार, मनीषा मीण, नूरजहां, शहनाज आलम व ज्योति कर्मनानी सहित महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!