648 व्यक्तियों पर हुई कार्यवाही, वसूला 1 लाख 8 हजार 200 का जुर्माना

अजमेर, 30 जुलाई। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जारी नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, क्वेरेंटाइन उल्लंघन आदि मामलों में प्रशासन द्वारा लगातार जुर्माना किया जा रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने और महामारी से बचाव के लिए सचेत रहने की अपील की है।

जिला मजिस्ट्रेट श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि कोरोना महामारी के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर आज 648 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक लाख 8 हजार 200 से अधिक की राशि वसूली गई। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अथवा फेस कवर नहीं पहनने वाले 337 व्यक्तियों के चालान बना कर 69 हजार 500 का जुर्माना वसूला गया। इसमें पुलिस द्वारा 50 हजार 600, मजिस्ट्रेट द्वारा 8 हजार 400 तथा कार्यस्थल प्रभारी द्वारा 10 हजार 500 की वसूली हुई। दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहने व्यक्तियों को सामान बेचने पर 18 दुकानदारों के विरूद्ध कार्यवाही करके 9 हजार के चालान काटे गये। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले 4 व्यक्ति पर कार्यवाही कर 800 रूपये का जूर्माना वसूला गया। इसी प्रकार 6 फीट की सामाजिक दूरी नहीं बनाने वाले 289 व्यक्तियों पर कार्यवाही कर 28 हजार 900 की राशि वसूली गई।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 10 हजार 380 उल्लंघनकारियों के विरूद्ध कार्यवाही कर 19 लाख 11 हजार 300 रूपए के चालान काटे गए। इसमें सार्वजनिक अथवा कार्य स्थल पर मास्क अथवा कवर नहीं पहनने से 12 लाख 47 हजार 100, दुकानदार द्वारा ऎसे व्यक्ति को विक्रय करना जिसने मास्क अथवा कवर नहीं पहना हो से 2 लाख 65 हजार 700, सार्वजनिक स्थान पर थूकने वालों से 15 हजार 200, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीता हुआ पाये जाने वालों से 9 हजार 500, पान, गुटखा, तम्बाकू विक्रय करता हुआ पाया जाने वालों से 20 हजार, सार्वजनिक स्थान पर न्यूनतम 06 फीट सामाजिक दूरी नहीं बनाने वालों से 3 लाख 53 हजार 800 वसूल किए गए।

error: Content is protected !!