देवनानी ने क्षेत्रवासियों को भेंट किए 10 हजार दीपक

अजमेर, 04 अगस्त।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण के भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर क्षेत्रवासियों को 10 हजार दीपक व बाती भेंट किए। इसके साथ में राम मंदिर के प्रस्तावित माॅडल का एक चित्र भी भेंट किया गया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि लम्बे इंतजार व संघर्ष के बाद जन-जन के अराध्य देव मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के शिलान्यास की शुभ घड़ी आई है। उन्होंने कहा कि इस एतिहासिक अवसर पर चारों ओर हर्ष व उल्लास का वातवारण है तथा क्षेत्रवासी घर-घर दीपक प्रज्जवलित कर दीपोत्सव मनाएंगे।
देवनानी ने मंगलवार की शाम पुलिस लाईन चैराहे पर क्षेत्रवासियों को पाॅच-पाॅच दीपक, बाती व राममंदिर का एक चित्र भेंट किया। इसके बाद डिग्गी चैक, वैशालीनगर व फाॅयसागर रोड़ क्षेत्र में भी क्षेत्रवासियों को दीपक, बाती व राममंदिर के चित्र भेंट किये।
देवनानी ने बताया कि भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतवर्ष में पिछले 500 सालों से रामभक्तों द्वारा सतत् संघर्ष किया जाता रहा है। माननीय न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण की दिशा में मार्ग प्रशस्त हुआ है। पांच सौ सालो के त्याग, तपस्या और बलिदान का सुखद परिणाम मिलने जा रहा है। सवा सौ करोड़ भारतीयों सहित विश्व के कौने कौने में रह रहे सनातन संस्कृति के अनुयायियों को जिस शुभ घडी का इंतजार था वह घड़ी 5 अगस्त को आ गई है। यह कार्य भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कर कमलों से सम्पन्न होने जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डाॅ प्रियशील हाड़ा व जयकिशन पारवानी, महेन्द्र जादम, दीपेन्द्र लालवानी, प्रकाश बसंल, रमेश चेलानी, भारती श्रीवास्तव, अनीश मोयल, राजेन्द्र राठौड, अनिल नरवाल, प्रकाश मेहरा, वीरेन्द्र वालिया, चन्द्रेश सांखला, सीताराम शर्मा, सत्येन्द्र शर्मा, अजय वर्मा, मनोहर मोटवानी, राजेश शर्मा, राजीव भारद्वाज, विजयलक्ष्मी विजय, सुनील जैन, रचित कच्छावा, सुरेन्द्र शर्मा, विक्रमसिंह, कमलेश शर्मा, किशन बालानी, नीतराज कच्छावा, सुरेश नवाल, दुर्गेश शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

देवनानी देंगे एक माह का वेतन
अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण कार्य के लिए अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की है। मंदिर निर्माण कार्य में एक माह का वेतन देने वाले संभवतः राजस्थान से देवनानी पहले राजनेता है। देवनानी यह राशि 5 अगस्त दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास करने के बाद संबंधित बैंक खाते में स्थानांतरित करेंगे।
देवनानी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर की जो नींव रखी जा रही है यह केवल नीव नही है बल्कि नवभारतवर्ष के उत्थान की आधारशिला है। सभी भारतीयों के लिए यह समय अविस्मरणीय है। यह ऐतिहासिक घड़ी सदा स्मरणीय रहे और इस यज्ञ मे अपनी भी आहुति लगे इसको ध्यान में रखते हुए 1 माह का वेतन देने का मन बनाया। यह राशि शिलान्यास के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

error: Content is protected !!