कोरोना संकट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में सेवा कार्य किये

जनसेवा के कार्यों के संकलन की ‘ई-बुक’ का डाॅ. सतीश पूनियां ने किया लोकार्पण
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संकट के दौरान प्रदेश भर के सभी 44 संगठनात्मक जिलों में किये गये जनसेवा के कार्यों के संकलन की ‘ई-बुक’ का डाॅ. सतीश पूनियां ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर भी उपस्थित रहे। डाॅ. पूनियां ने वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेशभर के सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ और मण्डल पर कोरोना काल में सेवा कार्य किये। जिसमें भोजन, राशन, पानी, चरण पादुका अभियान, फेसकवर एवं सैनिटाइजर वितरण इत्यादि सेवा कार्य किये। प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 24 कैरट सोने की तरह 24 टका काम किया है, जिसकी प्रशंसा प्रदेश से लेकर पूरे देशभर में हो रही है। भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने बताया कि राजनीति क्षेत्र के कार्यकर्ता होने के बावजूद भी देश के संकटकाल में राजनीति पार्टी का कार्यकर्ता सेवा भाव से कैसे कार्य करता यह उदाहरण प्रस्तुत किया भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो अभिनंदनीय है। भूतड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पुनिया के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार अजमेर देहात भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसेवा को लेकर शानदार सेवा कार्य किया। प्रत्येक मण्डल में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सेवा कार्य किये। उन सेवा कार्यो की आई टी टीम ने ई बुक बनाई जिसका विमोचन प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सतीश पुनिया ने वर्चुवल संवाद के माध्यम से करते हुऐ सराहनीय कार्य बताया। जिलाध्यक्ष भूतड़ा ने कहा कि एक ओर जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में राज्य सरकार और उनके विधायक पिछले एक माह से मौज-मस्ती कर रहे हैं। बाड़े बन्दी का इतिहास लिख रहे है तो दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता कोरोना माहमारी में सेवा कार्यो से इतिहास रच रहे है। इस ‘ई बुक’ द्वारा किये गए कार्य शीशे की तरह साफ है। कहने का तात्पर्य है कि पूरी दुनिया पर जब कोरोना का संकट आया उस दौरान आपदा को अवसर बनाकर पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह किये बिना जनसेवा के कार्य किये, जिनकी दुनियाभर में प्रशंसा हो रही है।
भूतड़ा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन वितरण, राशन वितरण, फेसकवर वितरण,घर व मोहल्लों में सेनेटाइज़रिंग द्वारा सेवा कार्य करने के साथ ही रक्तदान करके भी समाज सेवा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने ने बताया कि 50 लाख से अधिक की राशि पी.एम.फंड में भिजवाते हुऐ मानवसेवा के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता ने पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की भी समय-समय पर व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों का प्रजेन्टेशन आत्मप्रशंसा नहीं है, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये सेवा कार्यों की जमीनी हकीकत है, जो कार्यकर्ताओं ने गांव, ढ़ांणियों एवं शहरों में किये कार्य है। जिले की तरह अब मण्डल में हुऐ सेवा कार्यों की भी बहुत अच्छी ‘ई-बुक’ बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। ‘इस ई बुक’ को आई टी प्रभारी भुपेन्द्र सिंह सूपा ने जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी की देखरेख व जिला सयोजक पुखराज पहाड़िया के निर्देशन में बनाई गई है।

error: Content is protected !!