पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर वृक्षारोपण किया

पुष्कर। प्रेम फॉर ऑल चेरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर ने सरोवर के 52 घाटों पर वृक्षारोपण किया। ट्रस्ट अध्यक्ष पूजा शर्मा ने बताया कि हर सालों हजारों लाखों श्रृद्धालु पुष्कर सरोवर में आस्था की डूबकी लगाने आते है। सरोवर के 52 घाटों पर लगे गमलो में तुलसी, कैली एवं छायादार पौधे लगाये गयें। पर्यावरण संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुचानें व पुष्कर में सरोवर एवं अन्य स्थानों पर वृक्षारोपण की मुहिम को आगे बढाते हुए ट्रस्ट ने हर साल सावन मास में 1000 पौधे लगाने का संकल्प लेते हुए ग्रीन पुष्कर का सन्देश भी दिया। इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्य विनय शर्मा, शास्त्री लोकेश शर्मा, शिवानी, यश, बलदेव, दीपाली गोयल, शिवांश, ईशान, कृष्णा, संजू शर्मा, वैष्णवी, कुनाल, दक्ष राजपुरोहित, शुभम रावत, जानवी शर्मा, कृष्णा शर्मा सहित मौजूदा रहें।

error: Content is protected !!