कृषि व्यापार से सम्बन्धित अध्यादेष की निंदा

केन्द्र सरकार देष के किसानो व कृषि व्यापार से सम्बन्धित जो अध्यादेष संसद में लेकर आई है उसका अजमेर शहर महिला कांग्रेस घोर निन्दा करती हुई विरोध करती है जिसके चलते इस विरोध स्वरूप कल दिनांक 21 सितम्बर 2020 सोमवार को प्रातः 11ः00 बजे किसान विरोधी नीतियोे के विरूद्ध धारा 144 को मध्यनजर रखते हुए 5 की संख्या में किसी भी केन्द्रीय कार्यालय पर जाकर कोरोनो गाईड लाईन का पालन करते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज करायेगी।
निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान ने एक बयान जारी कर बताया कि जिस प्रकार से केन्द्र सरकार देष के किसानो और कृषि व्यापार से सम्बन्धित जो तीन अध्यादेष संसद मे लेकर आयी है वह किसान हित को दनकिनार करने की तैयारी है। केन्द्र की मोदी सरकार हमेषा ही किसानो की जमीन हड़पने एवं बड़े उद्योगपतियों को फायदा देने हेतु काला कानून लागू करने का कुप्रयास करती आई है जिसके चलते आज भी केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किसानो को उनकी उपज का सही लाभ नहीं देने की मंषा से पंूजीपतियों को फायदा पहंुचाने वाले तीनो अध्यादेष को लागू किया जा रहा है जिसका महिला कांग्रेस घोर निन्दा करती है। इसी के चलते कल दिनांक 21 सितम्बर 2020 सोमवार को किसान विरोधी नीतियोे के विरूद्ध धारा 144 को मध्यनजर रखते हुए 5 की संख्या में किसी भी केन्द्रीय कार्यालय पर जाकर कोरोनो गाईड लाईन का पालन करते हुए प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराकर अपनी भागीदारी निभायेगी।
निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान ने सभी निर्वतमान महिला पदाधिकारी व महिलाए कार्यकर्ता से उक्त विरोध प्रदर्षन में भाग लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!