24वीं सिन्धु दर्शन यात्रा 1 अक्टूबर से लेह में

यात्रा समिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न
अजमेर 20 सितम्बर- 24वीं सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा आगामी 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2020 को लेह में आयोजित की जायेगी उक्त यात्रा के लिये राष्ट्रीय संरक्षक माननीय इन्द्रेश कुमार जी ने आज वर्चुअल बैठक में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि बैठक में केन्दी्रय पदाधिकारियों के साथ प्रदेशों के प्रमुखों सहित विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर माखीजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
महामंत्री भूपेन्द्र कंसल ने बैठक का संचालन करते हुये गतिविधियों की जानकारी दी। कोरानावायरस के कारण इस वर्ष यात्रा का स्वरूप सूक्षम रहेगा और एक ही हवाई मार्ग से तीर्थयात्री व कार्यकर्ता जायेगें। यात्रा में सिन्धु नदी पर पूजन, सिन्धु भवन की गतिविधियों पर चर्चा व बैठकें परिस्थिति व परिवेश को ध्यान में रखकर आयोजित की जायेगी।
2021 में लेह लद्धाख में होगा सिन्धु महाकुम्भ का आयोजन- इन्द्रेश कुमार
समिति के मार्गदर्शक माननीय इन्द्रेश कुमार जी ने कहा कि यात्रा के 25 वर्ष पूरे होनें पर 2021 में सिंधु महाकुभ्ंा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा 22 से 26 जून तक होगी। पूर्ण व्यवस्था के लिए सामाजिक संगठनों को जोडकर तीर्थयात्रियों की व्यवस्था पर चर्चा की गई। यात्रा में संत महात्मा, विभिन्न मत पंथो के प्रमुखों को भी निमंत्रित किया जायेगा।
बैठक में सिन्धु सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम नागवाणी, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, मनोज गोगिया, राजेश वाधवाणी, गौतम सम्राट, कमल खत्री, दिलबाग सिंह, सुरेश हेमनाणी सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 9414705705

error: Content is protected !!