जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को

अजमेर, 14 दिसम्बर। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार 15 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे होगी। अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस बैठक में सितम्बर 2020 तक की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसके तुरन्त पश्चात् जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक भी होगी।

error: Content is protected !!