डॉ. रघु शर्मा ने दिया तोहफा, अस्पतालों में होंगे 2.21 करोड़ के विकास कार्य

रघु शर्मा
अजमेर, 15 दिसम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अजमेर में विभिन्न चिकित्सालयों को विकास कार्यों की सौगात दी है। इसके तहत राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, सैटेलाइट चिकित्सालय व जनाना चिकित्सालय में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा की अनुशंसा पर वित्त विभाग ने अजमेर शहर के विभिन्न चिकित्सालयों में विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी की है। वित्त विभाग की संयुक्त शासन सचिव ने यह स्वीकृती जारी की इसके तहत राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में पैनल्स, केबल्स व डिस्ट्रीब्युशन बोर्ड का विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य पर 11.55 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। चिकित्सालय में डीजी सेट, एपीएफसी सब डिस्ट्रीब्युशन का विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य पर 16.56 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे।

इसी तरह जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में विद्युत वायरिंग एवं सीलिंग फेन का विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य पर 21.80 लाख रूपए खर्च किए जाएंगे। चिकित्सालय में फायर फिटिंग का विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य के लिए 7.51 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। यहां एयर कन्डीशनिंग सिस्टम का विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य पर 7.60 लाख रूपए एवं अन्य विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य पर 12.79 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह जनाना चिकित्सालय अजमेर में विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण पर 11.41 लाख रूपए, सेटेलाईट चिकित्सालय में विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण कार्य पर 1.95 लाख रूपए, जनाना चिकित्सालय में माइक्रोबायोलॉजी लैब में विद्युत संबंधित आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य पर 3.90 लाख रूपए खर्च होंगे।

वित्त विभाग ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में आधुनिकीकरण व नवीनीकरण कार्य के लिए 81.11 लाख रूपए, जनाना चिकित्सालय में आधुनिकीकरण व नवीनीकरण के लिए 20.50 लाख रूपए तथा मेडिकल कॉलेज अजमेर में नवीनीकरण कार्य के लिए 25 लाख रूपए की स्वीकृति जारी की है।

error: Content is protected !!