केकड़ी 9 जनवरी(पवन राठी) पंचायत राज चुनाव में रघु शर्मा के गढ़ सावर को भेदने के बाद भाजपा अब केकड़ी शहर में है कार्यकर्ताओं के बदौलत सरकार बनाने का सपना संजोए हुए है।यह उदगार भा ज पा की पालिका चुनाव हेतु शुक्रवार रात्री पटेल मेर्रिज गार्डन में आयोजित तैयारी बैठक में अजमेर ग्रामीण भा ज पा देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा व जिला प्रभारी विधायक कन्हैया लाल एवम चुनाव प्रभारी राजाराम गुर्जर ने व्यक्त किये। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अब गांवों के बाद शहर की सरकार चुनने की बारी आई है।इसे कार्यकर्त्ताओ के बलबूते ही पूरा कीया जाएगा।पालिका चुनाव में टिकट सक्रिय कार्यकर्ताओ को ही दिया जाएगा।
इस अवसर पर राजेन्द्र विनायका-समन्वयक पवन जैन-प्रधान होनहार सिंह-पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत- रिंकू कंवर टाँकावास सरपंच विजय प्रताप सिंह-चुनाव संयोजक अनिल मित्तल-सह संयोजक सत्य नारायण चौधरी-देहात जिला मंत्री राय चंद बागड़ी-पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन लाल डसानिया- व राम निवास तेली-ने अपने अपने विचार व्यक्त किये।इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी -महामंत्री रामबाबू सागरिया-कमल सांखला-भा ज यू मो अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी-कन्हैया लाल जेतवाल-लोकेश साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा व्यास आदि उपस्थित थे।बैठक में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और जोश इस कदर देखने को मिला मानो यह तैयारी बैठक ना होकर विजय दिवस मनाया जा रहा हो।
