नगर निगम चुनाव के लिए वाहन अनुमति के लिए एडीएम सिटी अधिकृत

अजमेर, 15 जनवरी। नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार वाहन की अनुमति के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) को अधिकृत किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि नगर निगम आम चुनाव 2021 के मद्देनजर चुनाव प्रचार वाहन अनुमति के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर को अधिकृत किया गया है। नगर निगम अजमेर आम चुनाव 2021 के समस्त 80 वार्डों के प्रत्याशी प्रचार वाहन अनुमति के लिए चुनाव कार्यालय अजमेर उत्तर (100) अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) में आवदेन कर सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय के टेलीफोन नम्बर 0145- 2627300 से प्राप्त की जा सकती है।

error: Content is protected !!