गऊमाताओं को हराचारा अर्पित कर मनाई वैवाहिक वर्षगाँठ

लायंस क्लब अजमेर आस्था के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुलकुमार विजयवर्गीय व लायन प्रियंका विजयवर्गीय ने तीन सौ से अधिक अशक्त गऊमाताओं को हराचारा अर्पित कर अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ बहुत ही सादगी से मनाई
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने इस अवसर पर विजयवर्गीय दंपति के सेवाभाव की प्रसंशा करते हुवे बताया कि नागफानी स्थित आनंद गोपाल गौशाला की तीन सौ से अधिक अशक्त गऊमाताओं को क्लब की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के संयोजन में हराचारा अर्पित किया
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने बताया कि विजयवर्गीय दंपति हर वर्ष अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ के दिन जरूरतमंद एवम जीवदया के लिए सेवा देते आये है
इस अवसर पर महंत सूरज महाराज ने विजयवर्गीय दंपति को आशीर्वाद दिया
क्लब के पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी ने क्लब परिवार की ओर से विजयवर्गीय दंपति को बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित की
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!