कौन होगा पालिका का नया उपाध्यक्ष ?

कांग्रेस से नवल दाधीच है शशक्त दावेदार
———————————————–
केकड़ी 4 फरवरी (पवन राठी)नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कमल खिलने के बाद अब उपाध्यक्ष पद को लेकर कयासों और चर्चाओं का बाजार शहर में इन दिनों चरम पर है।
ये हैकांग्रेस के दावेदार
===============
1-अमरी देवी चौधरी -पूर्व में भी उपाध्यक्ष रह चुकी है।वार्ड 12 से ओ बी सी महिला पार्षद है।
अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की और से ओ बी सी के लिए आरक्षित पद पर कमलेश साहू को टिकट दिया जा चुका है।
2-नवल दाधीच–युवक कांग्रेस में राज्य कार्यकारिणी में सचिव रह चुके है।लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए समर्पित व युवा शिक्षित कार्यकर्ता है।सामान्य वर्ग से है।
3-मंजू बज(*जैन*-)केकड़ी की सबसे हॉट सीट वार्ड 24 से भा ज पा से बागी होकर कांग्रेस टिकट लेकर चुनाव जीता और पूर्व पालिका अध्यक्ष की पत्नी इंदु मित्तल को 101 मतों से हराया।
भाजपा के दावेदार
————————–
1-वार्ड24 से विजयी युवा हिमांशु चोधरी ।
2-वार्ड7 से विजयी विनोद आचार्य।
3-वार्ड 23 से विजयी रामधन माली।
केकड़ी पालिका के 40 वार्डो में से 21 पर कांग्रेस 17 पर भा ज पा और 2 पर विजयी हुए।
दोनों निर्दलीयों ने कांग्रेस को समर्थन दे दिया है।अब कांग्रेस की संख्या बढ़कर 23 हो गई है और भाजपा की 17 ही है
कुल मिलाकर मतदान होने पर भी कांग्रेस उम्मीदवार हीचुना जाएगा।
कांग्रेस प्रतयाशीयो में से अमरी देवी पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुकी है और ओ बी सी वर्ग से होने के कारण दावेदारी कमजोर है।
मंजू बज अभी अभी कांग्रेस में आई है केवल पूर्व पालिका अध्यक्ष व भा ज पा चुनाव संयोजक की पत्नी को चुनाव हराने के आधार पर पार्टी अपने पुराने कार्यकर्ताओ को नाराज करने का जोखिम मोल नही ले सकती है इसके अलावा जाति गत समीकरणों को भी पार्टी को साधना भी कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनोती है। ब्राह्मण समुदाय से पालिका में 5 पार्षद निर्वाचित होने से ब्राह्णण समाज अपने ही समुदाय के पार्षद की उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी के किये पूरी आश लगाए बैठा है।इस प्रकार से नवल दाधीच की दावेदारी बहुत मजबूत है और पूरी पूरी सम्भावना है कि उनकी ताजपोशी हो ! अंतिम निर्णय तो कांग्रेस में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को लेना है।
भाजपा का चुनाव लड़ना रस्मअदायगी मात्र होगी।

error: Content is protected !!