केकड़ी 4 फरवरी (पवन राठी)राजकीय आयुर्वेदिक चिकितसालय केकड़ी द्वारा मौसमी बीमारियों की रोकथाम और शरीर मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के मकसद से आमजन को निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जा रहा है।इस कार्य मे प्रभारी डॉ शिव सिंह डॉ विकास गजराज-डॉ ऋचा परमार डॉ अशोक यादव कम्पाउण्डर मनमोहन आचेरा पवन कुमार पाठक व परिचारिका पुष्पा देवी ने सहयोग प्रदान किया।
डॉक्टर शिव सिंह ने बताया की आगामी 15 फरवरी तक यह कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
आज 162 लोगो को निशुल्क काढ़ा वितरित किया गया।
डॉक्टर शिव सिंह ने बताया की इस चिकितसालय को जिला आयुर्वेदिक चिकितसालय के रूप में राज्य सरकार द्वारा क्रमोन्नत किया जा चुका है।इससे केकड़ी की जनता को बहुत लाभ होगा।