आयुर्वेद चिकित्सालय का अतिरिक्त निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

122 लोगो को किया काढ़ा वितरित
केकड़ी 6 फरवरी (पवन राठी)अतिरिक्त निदेशक आयुर्वेद दिनेश कुमार शर्मा ने आज केकड़ी चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।इस दौरान शर्मा ने चिकित्सा अधिकारियों स्टाफ व रोगियों से परिचर्चा कर पूंछ ताछ कि की वर्तमान ववस्थाओ से संतुष्ट हो या नही इस पर सभी ने वर्तमान व्यवस्थाओ पर संतोष व्यक्त किया।निकट भविष्य में पंचकर्म सेवाओ के संचालन हेतु निर्देश दिए गए। निशुल्क औषधियों के वितरण बाबत सुरेंद्र जोशी ज्ञानचंद सुराणा आदि से फीड बैक भी लिया गया।
प्रभारी अधिकारी डॉक्टर शिव सिंह ने बताया कि मौसमी बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के मकसद से निशुल्क वितरित किये जा रहे आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण से आज 122 लोग लाभान्वित हुए है।वितरण कार्य मे डॉ विकास गजराज-ऋचा परमार-मनमोहन आछेरा-मनोज टेलर व पुष्पा देवी ने सेवाएं प्रदान की।

error: Content is protected !!