कांग्रेस की भा ज पा में सेंधमारी सफल–कांग्रेस का कमल 24 मतों से खिला

शक्तावत की बात कन्ग्रेस एक जुट हुई सच साबित
-भा ज पा से हुई क्रॉस वोटिंग -नही रख पाई अपने ही पार्षदों को एक जुट

कमलेश साहू
केकड़ी 7 फरवरी (पवन राठी) पालिका के अध्यक्ष पद पर आज कांग्रेस का कमल खिला।
सम्पन्न मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश साहू को 24 भा ज पा प्रत्याशी मिश्रीलाल डसानिया को 16 मत मिले।कांग्रेस के 21 व 2 निर्दलीयों सहित 1 भा ज पा पार्षद का वोट भी कमल साहू को मिला यानी भाजपा पार्षद द्वारा क्रॉस वोटिंग की गई।
मतदान से पूर्व सभी कांग्रेस पार्षद एक साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में मतदान के लिए पंहुचे थे।
गौर तलब है कि शक्तावत ने कल ही मीडिया से कहा था कि सभी कांग्रेस पार्षद एक जुट है और किसी मे कोई नाराजगी नही है ।नाराजगी की अफवाहें भा ज पा फैला रही है। आज सम्पन्न मतदान से यह जग जाहिर हो गया है कि भाजपा अपने ही सभी पार्षदों को एक जुट रख पाने में भी असफल रही।
मतदान परिणाम की घोषणा के उपरांत उप खंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने कमल साहु को नए अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलवाई।

error: Content is protected !!