रोमांचक तरीके से संपत देवी झारोटिया चुनी गई पालिका उपाध्यक्ष

कांग्रेस पार्षद जुबीन खान ने लगाए रघु शर्मा पर गंभीर आरोप
भा ज पा से नही हुई क्रॉस वोटिंग

=======================
केकड़ी 8 फरवरी (पवन राठी)नगर पालिका चुनाव के अंतिम चरण में आज सम्पत देवी झारोटिया को
उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया।संपत देवी को 23 व भाजपा उम्मीदवार नंद किशोर को 17 मत मिले।
नही हुई क्रॉस वोटिंग
—————————-
उपाध्यक्ष चुनाव में भा ज पा से कोई क्रॉस वोटिंग नही हुई गौर तलब है कि अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के एक पार्षद द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डाला गया था।
कांग्रेस की और से आज वार्ड संख्या 1 से निर्वाचित रमाकांत दाधीच और वार्ड संख्या 3 से निर्वाचित सम्पत देवी झारोटिया द्वारा अपने अपने नामांकन प्रस्तुत किये गए। बाद में रमाकांत दाधीच द्वारा अपना नामांकन वापस ले लिया गया।उधर भा ज पा द्वारा नंद किशोर जेतवाल को अपना प्रत्याशी बनाया गया।

मंत्री पर आरोप:
==============
केकड़ी में नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव के दौरान कांग्रेस के पार्षद जुबीन खान ने क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खान ने कहा कि उन्होंने पालिका चुनाव में कांग्रेस को बहुमत दिलवाने के लिए जबरदस्त मेहनत की। उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि पालिका का अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने उनके साथ धोखा किया। मुझे न तो अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया और न ही उपाध्यक्ष पद का। 7 फरवरी को जब मैं रघु शर्मा की कैद से भाग कर नामांकन दाखिल करने पालिका कार्यालय जा रहा था, तब पुलिस ने मुझे रास्ते में रोक लिया। पुलिस की यह कार्यवाही मंत्री के इशारे पर हुई। पुलिस के रोके जाने के कारण मैं उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने से वंचित हो गया। खान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ मुसलमानों को वोट के लिए इस्तेमाल करती है। रघु शर्मा ने अपने मंत्री पद के प्रभाव में आज जो मेरे साथ किया है उसका बदला विधानसभा के चुनाव में लिया जाएगा। केकड़ी नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से रमाकांत दाधीच और संपत देवी ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन दाधीच ने अपना नाम वापस ले लिया। अब संपत देवी ही उपाध्यक्ष बनेंगी। यहां भाजपा ने नंदकिशोर जयसवाल को उम्मीदवार बनाया। अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस के कमलेश साहू को 40 पार्षदों में से 24 पार्षदों के वोट प्राप्त हुए थे। कांग्रेस के 21 पार्षद हैं।

error: Content is protected !!