रामेष्वरलाल डूडी का अजमेर आगमन पर किया स्वागत

आज दिनांक 08 फरवरी 2021 – भारतीय राजनेता व पूर्व राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता रामेष्वरलाल डूडी के आज अजमेर आगमन पर दरगाह जियारत के समय अजमेर शहर महिला कांग्रेस की निर्वतमान अध्यक्ष सबा खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
यह जानकारी देते हुए निर्वतमान रामेष्वरलाल डूडी जी आज अजमेर पधारे व उन्होने अजमेर दरगाह में जियारत करी। रामेष्वरलाल डूडी एक भारतीय राजनेता व पूर्व राजस्थान विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता है। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े है और यह बीकानेर जिले की नोखा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक भी है। इन्हें जाट नेता के रूप में भी जाना जाता है।
स्वागत करने वालो में अजमेर शहर महिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान अध्यक्ष सबा खान, शहनाज आलम, इन्दिरा सुनिया, शहनाज खान, मनीषा मीणा आदि निर्वतमान महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!