प्रदेश मंत्री ‘अभिषेक’ का हुआ स्वागत

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीष पूनिया के निर्देश में कल भाजपा ओबीसी मोर्चा में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री अभिषेक सिंह चौहान का ब्यावर विधानसभा से जुड़े भाजपाइयों ने स्वागत किया।

चांग चितार रोड पर भाजपा जिला देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के कार्यालय पर हुए स्वागत समारोह में भा.ज.पा महाराणा प्रताप मंडल द्वारा नव नियुक्त ओ.बी.सी मोर्चा राजस्थान प्रदेश मंत्री अभिषेक सिंह चौहान का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

इससे पूर्व अभिषेक सिंह ने जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा के आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया, राजसमन्द सांसद दिया कुमारी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना एवं संगठन से पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष नरेश मित्तल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा देहात अजमेर चेतन गोयर, महामंत्री सत्येन्द्र यादव, संतोष जाग्रत,उपाध्यक्ष राकेश नरूका, जितेन्द्र सोनी, पार्षद रवि चौहान, त्रिलोक शर्मा मुन्नी देवी गहलोत,आई टी संयोजक जितेन्द्र ठेठरा, आई टी संयोजक संजय चिंडालिया, पुष्पेन्द्र यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य रणवीर सिंह, युवा नेता दीपक चौहान, राज सांखला, इस अवसर पर नीलकंठ महादेव मण्डल अध्यक्ष डुंगर सिंह रावत,वरिष्ठ नेता करण सिंह रावत, पृथ्वी राज चौहान मण्डल महामंत्री विक्रांत सिंह रावत, प्रदीप कडीवाल,राकेश गहलोत,सुनिल फुलवारी आदि कार्यकर्ता ने किया।

error: Content is protected !!