ब्यावर, 12 फरवरी। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाया जा रहा निधि समर्पण अभियान समापन की ओर बढ़ रहा है। टोली कार्यकर्ता घर-घर जाकर समर्पण निधि एकत्रित कर रहे हैं। शुक्रवार को टोली कार्यकर्ता बर्फानी बाबा बगीची के समीप रूपलाल के घर पहुंचे तो उन्होंने आदर भाव के साथ स्वागत किया। इसके बाद स्वेच्छा से 71 हजार का चैक सौंपा। रूपलाल के पुत्र देवीलाल ने बताया कि परिवार ने मंदिर निर्माण समर्पण के लिए 21 हजार राशि तय की थी मगर आज पिता ने 71 हजार का समर्पण कर प्रसन्नता प्रकट की।