आस्था ने दी दो सौ आदिवासियों को सेवा

स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन के कर कमलों द्वारा कराया सेवाकार्य सम्पन्न
लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल,श्रीमती रेखा सोनी एवम लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से उदयपुर जिले की झाड़ोल तहसील में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर चंदवास में ग्राम की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के दो सौ छात्र छात्राओं को गणवेश,
स्वेटर्स,स्कूल बैग के साथ मिष्ठान के पैकेट्स का वितरण करते हुवे स्थायी लोक अदालत के चेयरमैन श्री रविप्रकाश शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में ग्रामीण बच्चो के सहयोग को याद किया व कहा कि इस क्षेत्र के विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों के पास सीमित साधन होने के बावजूद वे शिक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है व उनका प्रयास रहेगा कि ऐसे विद्यार्थियों को मूलभूत उपलब्ध सुविधा उपलब्ध हो जिससे वे मन लगाकर अध्ययन कर सके इस अवसर पर उन्होंने विश्व के सबसे बड़े सेवा संगठन लायंस क्लब्स अंतराष्ट्रीय के द्वारा किये जा रहे पीड़ित एवम जरूरतमन्दों के लिए किये जा रहे सेवाकार्यो की अनुमोदना की
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि अजमेर से उदयपुर जाकर बसे क्लब के पूर्व सदस्य श्री घनश्याम सोनी के संयोजन में सभी जरूरतमन्दों को यह सेवा क्रमबद्ध तरीके से दी गई
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हनुमान प्रसाद जाट,सरपंच श्रीमती गीता देवी, सामाजिक कार्यकर्ता श्री लाल शंकर पुरोहित,श्री ललित शर्मा,श्रीमती नीलम शर्मा,नितेश जागलवा,मदन चौधरी,पंडित भरत शर्मा ने वितरण कार्य मे सहयोग रहा
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रान्तपाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी के निर्देशानुसार क्लब द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में सेवा दी जा रही है
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!