गौ माता को 101 किलो गुड़ और एक ट्रॉली हरा चारा खिलाया

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर की और से चलायी जा रही मुहीम गौ सारथी में आज पंचशील स्थित गौशाला मे रहने वाली 200 से अधिक गौ माता को 01 ट्रॉली हरा चारा एवं 101 किलो गुढ़ खिलाया।

संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था की और से प्रत्येक सप्ताह कम से कम 2 ट्रॉली चारा गौ माता को खिलाया जा रहा है। साथ ही पिछले वर्ष शुरू हुई जन सहयोग की इस मुहीम में आज तक 272 ट्रॉली हरा चारा गौमाता को खिलाया जा चूका है।
संस्था द्वारा इस मुहीम में लोगों को उनके जन्म दिन, वैवाहिक वर्षगांठ एवं पूर्वजों की पुण्यतिथि पर भी गौ माता को हरा चारा खिलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था द्वारा विश्वव्यापी कोरोना महामारी के चलते भारत में लॉक डाउन लगने के प्रथम दिन से जन सहयोग से मूक पशु पक्षियों की भोजन व्यवस्था का जिम्मा उठाया गया था। संस्था द्वारा प्रतिदिन एक ट्रॉली हारा चारा गौ माता को खिलाया गया।

सारथी संस्था की मुहीम गौ सारथी आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी।

मनीष गोयल 9928086468

error: Content is protected !!