आज दिनांक 25 मार्च 2021 इसको आम आदमी पार्टी द्वारा इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड नामक प्राइवेट कंपनी के संदर्भ में 3.00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें अजमेर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी ने जानकारी दी कि अजमेर शहर में जगह-जगह अवैध रूप से इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी द्वारा खुदाई व सड़क की कटिंग की जा रही है । उक्त कम्पनी के पास नगर निगम द्वारा लिखित अनुमति नहीं दी गई है केवल डिमांड नॉट जारी किया गया है जिसे कम्पनी ने भरना उचित नहीं समझा है।
बिना अनुमति गैस लाइन डाल कर कंपनी द्वारा ना सिर्फ़ नगर निगम को करोड़ों रूपए की चपत लगाई गई है वरन आम आदमी के घर के रैंप नाली , पाइपलाइन आदि भी तोड़ दिए गए हैं। उन्हें फिर से ठीक भी नहीं कराया गया है । नगर निगम के संज्ञान में ये भी नहीं है कि किस-किस कंपनी को खुदाई की अनुमति दी है। आम आदमी पार्टी ने इन सब का जवाब नगर निगम से मांगा तो नगर निगम का कहना था कि संबंधित कंपनी को ADA द्वारा अनुमति दी गई है नगर निगम द्वारा केवल डिमांड नोट जारी किया गया है ।
ज्ञातव्य है कि नगरपालिका अधिनियम की धारा 184 के अनुसार नगर निगम परिसीमा में किसी भी प्रकार की खुदाई के लिए सिर्फ़ नगर निगम ही अनुमति प्रदान कर सकता है। ADA और PWD को ऐसा कोई अधिकार प्राप्त नहीं है।
इसका उल्लेख करते हुए जब आदमी पार्टी ने लिखित में जवाब मांगा तो कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की की गयी।
नगर निगम आयुक्त से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के पूछने पर उनका कहना था कि नगर निगम सीमा के अंदर संबंधित कंपनी की तरफ से कोई खुदाई नहीं की गयी है और अगर ऐसा है तो आप लोग फोटो और लोकेशन बता दीजिए जिस पर आज आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को फोटो और वीडियोस दिखाएं जहां जहां नगर निगम की सीमा में संबंधित कंपनी द्वारा अवैध तरीके से खुदाई की गई है ।
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि जिस प्रकार से निगम के अफ़सर इस मामले में निष्क्रिय व शांत हैं उस से शक की सुई उन की ओर घूमती है , आम आदमी पार्टी का ये प्रश्न है कि जब निगम को करोड़ों रुपए के राजस्व की हानि हो रही है और उस के अफ़सर कोई कदम नहीं उठा रहे तो ऐसा तो नहीं कि उन को कम्पनी द्वारा अनुगृहित किया जा रहा है ?
जिला अध्यक्ष का यह भी कहना था कि संबंधित कंपनी पर अवैध खुदाई को लेकर जब तक नगर निगम की ओर से कम्पनी पर मुक़दमा दायर नहीं किया जाएगा , उचित कार्रवाई नहीं की जाएगी और जुर्माना नहीं वसूला जाएगा तब तक आम आदमी पार्टी चुप नहीं बैठेंगी।
कार्यक्रम में मौजूद आम आदमी पार्टी अजमेर जिला अध्यक्ष मीना त्यागी , सचिव चंद्र बालानी, प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोपाल शर्मा , उपाध्यक्ष देवांशु भट्टाचार्य , उपाध्यक्ष अफाक अली प्रवक्ता कल्पित हरित , यूथ अध्यक्ष राजवीर सिंह , हेमंत गहरवार , राजेश , दीपक , रुपेश , उत्तम, ललिता, मंजू व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पृथ्वी सिंह
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी अजमेर