राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों की सेवा

लायंस क्लब अजमेर आस्था एवम मानव अधिकार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में अजमेर की प्राचीन राजकीय माध्यमिक विद्यालय कोटडा में शिक्षा एवम संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री के साथ मिष्ठान का वितरण परिषद के संस्थापक शैलेश गुप्ता के मुख्य संयोजन में एवम लायन अतुल मधु पाटनी एवम सावन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक हरीश शर्मा, डॉ कैलाश गोयल, कुलदीप प्रजापति व विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र व्यास के सहयोग से वितरण की गई
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे बताया कि आगे भी ऐसे राजकीय विद्यालय में आने वाले विद्यार्थी जो शिक्षा ग्रहण में आने वाली सुविधाओ से वंचित हैं को सहयोग किया जाएगा
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव

error: Content is protected !!