निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 4 अप्रैल को

केकड़ी 25 मार्च(पवन राठी) / लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर केकड़ी में 4 अप्रैल रविवार को लगाया जाएगा।
लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन डॉक्टर बृजेश गुप्ता ने बताया की इस नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन निशुल्क किया जाएगा। नेत्र विशेषज्ञ कोटा के द्वारा 4 अप्रैल को जांच की जाएगी योग्य मरीजों को ऑपरेशन हेतु कोटा ले जाया जाएगा। संभागीय अध्यक्ष लायन एस एन न्याति के अनुसार मरीजों को लाना-लेजाना, भोजन व्यवस्था, रहने की व्यवस्था निशुल्क लायंस क्लब द्वारा की जाएगी। क्लब सर्विस चेयरपर्सन लायन मनोज कुमावत ने कहा कि कोरोनाकल के बाद निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर पहली बार केकडी में आयोजित हो रहा है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा मरीज का ऑपरेशन किया जाना संभव है।

error: Content is protected !!