केकडी 14 अप्रैल(पवन राठी) गौरव सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल दुर्गालाल रैगर की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी,इस मौके पर केकडी पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़ को बाबा साहेब की तस्वीर व संविधान की पुस्तक बाबा साहब की जीवनी की पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया व सभी को पुस्तके भेंट की गई,इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका,अनिल राठी,राजेन्द्र चौधरी,अनिल मित्तल,रायचन्द बागड़ी,महेश बोयत,कालूराम फौजी,रामबाबू सागरिया,महेश नायक,घनश्याम वैष्णव,रामपाल चौहान,केदार साहू,चेन सिंह राठौड़ सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।