गाइडलाइन का सख्ती से पालना करना बाबा साहब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि

अजमेर! आज इस सदी के महामानव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 130 वी जयंती महापर्व पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष एवं दलित मुस्लिम एकता मंच के संरक्षक श्री प्रताप सिंह यादव ने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता विश्व रत्न भारतीय संविधान के रचियता नारी उदारक,गैर बराबरी वाली सामाजिक व्यवस्था के शिकार लोगो को मानवीय अधिकार देने वाले,ज्ञान के प्रतीक, संसार के सबसे बड़े महापुरुष परम पूज्य बोधिसत्व बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर जी की जंयती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सभी सख्ती से कोविड-19 के नियमों की पालना करेंगे एवं खुद को अपने परिवार को एवं अपने सभी परिचितों को इस संक्रमण से बचाने के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का आवश्यक रूप से उपयोग करेंगे।साथ ही साथ कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की ईमानदारी एवं सख्ती से पालना करेगे!
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण में सतर्कता से ही बचाव सम्भव है। सरकार द्वारा चलाए गए टीकाकरण अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं एवं युवाओ को अहम भूमिका निभाकर आमजन को टीका लगाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

इस अवसर पर सौरभ यादव निवर्तमान उपाध्यक्ष अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय जाटव महासंघ ने कहा कि हमें कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, सार्वजनिक स्थान पर नहीं थूकने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने जैसे उपायों की कड़ाई से पालना करनी होगी। तभी हम इस महामारी को फैलने से रोक पाएंगे।
हमें जन चेतना लाकर और नियमों की कड़ाई से पालना करवाकर लोगों की आदतों को बदलना होगा ।

उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण पीक पर है और अभी भी कुछ लोग लापरवाही बरत रहे है।

सौरभ यादव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए आज बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर जरूरतमंदों को 500 मास्क वितरित किए गए एवं 45 साल से अधिक आयु के लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पूर्व पार्षद तारा देवी यादव अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश कुमार लद्दड पायलट यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्माराम गुर्जर,महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष मीनाक्षी यादव अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अली अकबर घोसी,मनीष यादव,बदरुद्दीन कुरैशी,भूपेंद्र सिंह यादव मोहम्मद यूनुस,शेख लतीफ आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए जरूरतमंदों को 500 मास्क वितरित किए एवं वार्ड नंबर 6,7,8,9,10 व 11 में वार्ड की विभिन्न टीमों के साथ आमजन को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।

सौरभ यादव
निवर्तमान उपाध्यक्ष: अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एस सी विभाग

error: Content is protected !!