भाजपा की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन

आज दिनांक 15 अप्रैल 2021 को भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर व देहात जिला द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया
जिसमें पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की नेता सुजाता मंडल द्वारा अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ शिकायत संबंधी ज्ञापन सौपा
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा व देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस संबंध में केंद्रीय चुनाव आयोग व अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय आयोग के समक्ष शिकायत सम्बन्धी ज्ञापन भी दिया है
डॉक्टर हाड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी भी प्रकार से अनुसूचित जाति का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी इस प्रकार की नेताओं को राजनीतिक जीवन से त्याग कर देना चाहिए सुजाता मंडल का यह बयान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा रखे गए लोकतंत्र व गणराज्य की परिकल्पना के खिलाफ है

अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति की आवाज बनी है उनके साथ अपमानजनक टिप्पणी किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस प्रकार अनुसूचित समुदाय के लोगों को भिखारी कहकर तृणमूल कांग्रेस की नेता ने आईपीसी के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया है

ज्ञापन देने वालों में भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाड़ा, देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा,सांसद अजमेर भागीरथ चौधरी, जिला महामंत्री संपत सांखला, मीडिया प्रभारी अनीश मोयल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रचित कच्छावा, प्रशांत यादव,मनोज डीडवानिया, प्रकाश रावत आदि उपस्थित रहे

अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा ,अजमेर

error: Content is protected !!