अजमेर शहर व्यापार महासंघ व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना जागरूकता के तहत जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चन्द्र शर्मा, महापौर बृजलता हाडा व महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता के सानिध्य में आज पैदल मार्च कर कोरोना बचाव जागरूकता रैली निकाली गई। महासंघ के प्रवक्ता कमल गंगवाल व सीए विकास अग्रवाल ने बताया कि आज तय कार्यक्रम के मुताबिक जिला प्रशासन के अधिकारीगण व व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों के साथ आगरा गेट से पैदल मार्च करते हुए नया बाज़ार चौपड़, गोल प्याऊ, पुरानी मंडी होते हुए मदार गेट मार्च को संपन्न किया । पैदल मार्च के दौरान जिला कलेक्टर व जिला पुलिस कप्तान द्वारा आमजन व दुकानदारों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करने जिनमें मास्क लगाना, सामाजिक दूरी की पालना करना, बार बार हाथ धोना व सैनिटाइजर का प्रयोग करना आदि की अपील करते हुए आमजन को जागरूक किया। महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता व अशोक बिंदल ने बताया कि इस दौरान नो मास्क नो व्यापार के स्टीकर का भी दोनों अधिकारियों ने विमोचन किया तत्पश्चात महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रत्येक दुकान पर उक्त स्टीकर चस्पा किये। गंगवाल व अग्रवाल ने बताया कि पैदल मार्च के दौरान व्यापारियों ने जिला प्रशासन द्वारा आमजन के जीवन को बचाने के लिए किए जा रहे सहयोग को देखते हुए जगह-जगह पर पुष्प वर्षा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पैदल मार्च में पुलिसकर्मी व व्यापारी कोरोना से संबंधित बैनर व पोस्टर जिन पर कोरोना बचाव के संदेश लिखे हुए थे को लेकर चल रहे थे। पैदल मार्च में शामिल जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद्र शर्मा, महापौर बृजलता हाडा, नॉर्थ सीओ प्रियंका रघुवंशी, डीवाईएसपी पार्थ शर्मा, सीआई शमशेर खान, टीआई सुगनचंद चौधरी, प्रियशील हाडा, भगवान चंदीराम, किशन गुप्ता, अशोक बिंदल, प्रवीण जैन, कमल गंगवाल, सीए विकास अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, अशोक मुद्गल, के. के. त्रिपाठी, राजकुमार ललवानी, गिरीश लालवानी, सुनील गंगवाल, संपत कोठारी, दिलीप टोपीवाला, राहुल गोयल, अनिल गंगवाल, संदीप गोयल आदि थे।
सीए विकास अग्रवाल
प्रवक्ता, अजमेर शहर व्यापार महासंघ
मो. 9829535678