आमजन को होने वाली असुविधा को लेकर ज्ञापन दिया गया

वैश्विक महामारी कोरोंना के बढ़ते प्रकोप से आम आदमी पार्टी आमजन को होने वाली असुविधा को लेकर आज ज़िला कलैक्टर के मार्फत माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर मौजूद ज़िला अध्यक्ष मीना त्यागी ने कहा कि यदि ये फैसला जल्दबाजी में ना कर सोच समझ कर लिया जाता तो शायद आमजन को कुछ राहत मिलती अब ऐसे मे 10,11बजे व्यापारी दूकान खोलता है 5 बजे से बंद के आदेश हो जाते है राजस्थान मे बढ़ती गर्मी में वैसे भी अधिकतर लोग रोजमर्रा की वस्तुएं शाम के वक्त ही खरीद पाते हैं ऐसे मे व्यापारी भी परेशान और ग्राहक भी, ऐसे मे आमजन कमाएगा क्या और खायेगा क्या, सरकार को स्ट्रीट वेंडर्स ठेले, थड़ी, रिक्शा ऑटो वाले रोज अपनी कमाई कर रहे हैं उन पर इसका प्रभाव अधिक पड़ता है अत सरकार को इस पर विचार कर उनको आर्थिक सुविधा का लाभ दिया जाना चाहिए।ताकि आम जन को कुछ राहत मिले। साथ ही चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए जिससे कोरोना के मरीज को तुरन्त चिकित्सा सुविधा मिले ।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष
आफाक अली, संगठन मंत्री राजवीर, साउथ प्रभारी हेमन्त,
महिला शक्ति ज़िला उपाध्यक्ष विमला वर्मा , पार्टी प्रवक्ता कल्पित पृथ्वी और अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

मीना त्यागी
जिला अध्यक्ष
AAP अजमेर

error: Content is protected !!