अजमेर । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के निवर्तमान उपाध्यक्ष डॉ संजय पुरोहित महासचिव डॉ जी एस बुंदेला अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र गोयल ने राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को निशुल्क कोविड वैक्सीन लगाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है।
कांग्रेसी नेताओं ने प्रेस वक्तव्य जारी कर बताया कि भारत सरकार द्वारा 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की तरह 18 वर्ष से 45 वर्ष की आयु के युवाओं के वैक्सीन का खर्च उठा लेती तो राजस्थान सरकार पर आपदा की घडी में आर्थिक भार नहीं पड़ता।
उन्होंने केंद्र सरकार से वन नेशन वन वैक्सीन रेट करने की मांग की है।