कोरोना की शतकीय पारी निर्बाध जारी

केकड़ी 28 अप्रैल(पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में आज चौथे दिन भी कोरोना ने शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 112 शिकार किये।इनमे से केकड़ी शहर में 52 जबकि ग्रामीण क्षेत्रो में 60 शिकार करने में कोरोना कामयाब रहा।
जन अनुशासन पखवाड़े की बंदिशों के तहत अनुमत दुकाने प्रातः 6 बजे खुली जो 11 बजे के पूर्व निर्धारित समय पर बंद हो गई।दुकाने बंद होते ही आबाद रहने वाले बाजारों को वीरानी ने अपने आगोश में कैद कर लिया।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस क्षेत्र में हर जगह तैनात है फिर भी पब्लिक गाइड लाइन्स की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर बाकी नही छोड़ रही।यदि इसी प्रकार से धारा 144 का उल्लंघन निर्बाध रूप से जारी रहा तो यह महामारी अत्यंत विस्फोटक रूप ग्रहण कर सकती है इसे नकारा नही जा सकता।

error: Content is protected !!