पालिका का जनजागरण अभियान जारी

केकडी 29 अप्रैल(पवन राठी)/ नगरपालिका द्वारा भी कोरोना जन जागरण अभियान अनवरत जारी रहा. पालिका कर्मियों ने मल्टीमीडिया के माध्यम से लोगों से कोरोना के टीके लगवाने तथा सरकारी गाइडलाइन की पालना करने की अपील कि वह जन जागरण रैली निकालते हुए पम्पप्लेट वितरित किए,
पालिका अधिशासी अधिकारी सीता वर्मा ने बताया कि पालिका कर्मियों द्वारा शहर के प्रमुख
माइक्रो कन्टेन्मेन्ट जोन में हाईपोक्लोराईड से छिडकाव किया गया तथा पालिका द्वारा वार्ड न.ं 31, 32 व 26 में विभिन्न स्थानों पर नयी स्पे्र मशीन द्वारा व पालिका के अग्निशमन वाहन द्वारा बाजार व अन्य स्थानों व कोरोन्टाईन सेंटर पटेल आदर्श विद्यालय में सोडियम हाईपोक्लोराई छिड़काव किया गया है।
अधिकारी के आदेशानुसार मौके पर पालिका टीम के द्वारा बिना मास्क वाले व्यक्तियों को समझाइस करते हुए एवं सोसिएल डिस्टेंस की पालना नहीं करने वाले का 3 व्यक्तियों/व्यापारियों के चालान काटकर कुल 300 राशि वसूली की गयी।

error: Content is protected !!