देवनानी ने दिए कुल 21 लाख रूपए

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 2 मई। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उŸार वासुदेव देवनानी ने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में आॅक्सीजन कंसन्टेªेटर खरीदने के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत 5.84 लाख रूपए और स्वीकृत किए हैं। इस तरह इस कार्य के लिए अब तक 20.84 लाख रूपए स्वीकृत किए जा चुके हैं।
देवनानी ने बताया कि इससे पहले आॅक्सीजन कंसन्टेªेटर खरीदने के लिए 15 लाख रूपए स्वीकृत किए गए थे, लेकिन कार्यकारी संस्था प्रधानाचार्य जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज व नियंत्रक सामूहिक चिकित्सालय संघ, अजमेर के तकमीने के आधार पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को 5.84 लाख रूपए की मंजूरी विधायक कोष से और भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त पंचशील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आॅक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 25 लाख रूपए की स्वीकृति भी पहले दी जा चुकी है। इस प्रकार कोरोना महामारी के दौरान चिकित्सा सेवाओं के लिए अब तक 45.84 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है।
पिछले साल भी दिए थे 40 लाख रूपए
उन्होंने बताया कि पिछले साल भी कोरोना की भीषणतम स्थिति को देखते हुए 40 लाख रूपए विधायक कोष से दिए गए थे, जिसमें लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को भोजन के पैकेट्स और राशन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए 35 लाख और चिकित्सा उपकरणों के लिए 5 लाख रूपए शामिल हैं।
भोजन के 4 हजार पैकेट्स वितरित
देवनानी ने बताया कि विधायक सेवा केंद्र के तहत होम क्वारेंटाइन मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा भारत विकास परिषद के सहयोग से शुरू की गई है। इसमें ऐसे मरीजों को दोपहर और शाम का भोजन नियत समय पर उनके घर उपलब्ध कराया जा रहा है। अब तक 4 हजार लोगों को भोजन के पैकेट्स उपलब्ध कराए जा चुके हैं। यह व्यवस्था भारत विकास परिषद के संयोजक सतीश बंसल के संयोजन में चल रही है।
500 लोगों ने लिया चिकित्सा परामर्श
देवनानी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना महामारी में आमजन की सेवा के लिए विधायक सेवा केंद्र शुरू किया गया है। इसमें लोगों को चिकित्सा परामर्श देने के लिए छह डाॅक्टरों की टीम भी निशुल्क सेवाएं दे रही है। अभी तक 500 से अधिक लोग चिकित्सा परामर्श ले चुके हैं। टीम सुबह 9 से शाम 7.30 बजे तक टेलीफोन पर लोगों को चिकित्सकीय परामर्श दे रही है। टीम में डाॅ. कुलदीप चैधरी (सुबह 9 से 11 बजे तक), डाॅ. प्रकाश नारवानी (सुबह 11 से 1 बजे तक), डाॅ. राजेश गोयल (दोपहर 1 से 3.30 बजे तक), डाॅ. प्रियशील हाड़ा (3.30 से शाम 6 बजे तक), डाॅ. सुधीर खन्ना (शाम 6 से 7.30 बजे तक) और डाॅ. राजेश खत्री (5.30 से 7.30 बजे तक) सेवाएं दे रहे हैं।
एक हजार लोगों ने घर बैठे मंगवाई दवाइयां
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार चिकित्सा परामर्श के आधार पर शहर के 13 मेडिकल स्टोरों से करीब एक हजार लोग घर बैठे वांछित कीमत पर दवाइयां मंगवा चुके हैं। विधायक सेवा केंद्र में दी जा रही सेवाओं के तहत यह सेवा भी शामिल है।
5 सौ लोगों को बांटे परिवार आरोग्य किट
उन्होंने बताया कि विधायक सेवा केंद्र के सेवाभावी कार्यों के दूसरे चरण में परिवार आरोग्य किट वितरित करने का अभियान शनिवार से शुरू किया जा चुका है। इसमें अभी तक 500 लोगों को किट बांटे जा चुके हैं। इस किट में काढ़े का एक पैकेट, गिलोय वट्टी की एक डिब्बी, विटामिन-सी व जिंक के कैप्सूल सहित कोरोना से बचाव के लिए योग व प्राणायाम करने संबंधी पम्पलेट शामिल है।

error: Content is protected !!