महिला कांग्रेस ने कांग्रेस की जीत पर किया हर्ष व्यक्त

अजमेर 02 मई 2021 – सहाड़ा (भीलवाड़ा) से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती गायत्री देवी व सुजानगढ़ (चूरू) से कांग्रेस के श्री मनोज मेघवाल के विजयी होने पर प्रदेष महासचिव व अजमेर शहर महिला कांग्रेस की निर्वमान अध्यक्ष सबा खान व महिला पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
यह जानकारी देते हुए सबा खान ने बताया कि यह जीत जनता की जीत है जनता ने झूठे वादो व जुमलो से सत्ता में आई वीजेपी सरकार को आईना दिखाया है। इसी के चलते आज सहाड़ा (भीलवाड़ा) से कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती गायत्री देवी व सुजानगढ़ (चूरू) से कांग्रेस के श्री मनोज मेघवाल के विजयी होने पर महिला कांग्रेस ने खुषी जाहिर की है।
खुषी जाहिर करने वालो में प्रदेष महासचिव सबा खान, मंजू बलाई, दीपा पारवानी, संगीता बंजारा, हेमा नाथानी, शहनाज आलम, शहनाज खान, व इंदिरा सुनिया सहित महिला पदाधिकारी मौजूद रही।

error: Content is protected !!