केकड़ी 3 मई (पवन राठी)सोमवार को चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉक्टर इंद्र जीत सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।इस अवसर पर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित सहित पी एम ओ डॉक्टर नेमीचंद जैन उपस्थित थे।
डॉक्टर इंद्रजीत सिंह ने ऑक्सीजन प्लांट का निरिक्षण किया मरीजो से बात की व अन्य व्यवस्थाओ का भी अवलोकन किया।
डॉ सिंह ने कहा कि उत्पादन से ज्यादा ऑक्सीजन की खपत हो रही है इस पर उन्होंने मरीजो से भी संझायश की कि अपने आप ऑक्सीजन का वाल्व नही खोले।ज्यादा व कम दोनो ही ऑक्सीजन की स्थितियां ठीक नही होती।मरीजो व उनके परिजनों को ऑक्सीजन की खपत कम करने बाबत समझाया गया।
डॉ सिंह ने पी एम ओ डॉ जैन को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
डॉ सिंह ने उपखंड अधिकारी से रोगियों की बढ़ती संख्या और ऑक्सीजन की खपत के मध्य नजर ऑक्सीजन सीलेंडरो की व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया।