भारत विकास परिषद ने जरूरत मंदो के लिए की भोजन की व्यवस्था

केकडी,11 मई(पवन राठी) / कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में कोई मरीज भूखा ना रहे।
इस सामाजिक सरोकार के तहत भारत विकास परिषद द्वारा कोविड पॉजिटिव होम क्वारंटाइन परिवार को शुद्ध सात्विक भोजन उनके *घर तक सुबह 11 बजे एवं शाम 6. बजे* तक पहुंचाने की व्यवस्था की है।परिषद अध्यक्ष कैलाश जेन ने बताया कि आपदा की विषम परिस्थितियों में परिषद सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाना अपना नैतिक कर्तव्य समझती है
अतः किसी भी व्यक्ति के घर के आसपास कोई भी परिवार जो इस बीमारी से ग्रसित हो एवं घर के सदस्य खाना बनाने में असमर्थ हो उनकी जानकारी परिषद को दे ताकी उनको इस सेवा कार्य का पूर्णतः लाभ प्राप्त हो। किसी जरूरतमंद मरीज के परिजन को कोई कष्ट न हो और हमारी सेवा एवं सभी की शुभकामना से मरीज शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सके । आवश्यकता वाले व्यक्ति सुबह का भोजन- की
प्रातः8 बजे तक व शाम का भोजन की दोपहर 3 बजे तक
निम्न नम्बरो पर बुकिंग करवा कर सेवा का मौका दे सकते है केलाश जैन 9414434939,विमल कुमार कोठारी 9875274235,राकेश तोषनीवाल 9252141180
गोपाल सोनी 9414434974,आदित्य उदयवाल
9414555784 सर्वेश विजय 9414593143

error: Content is protected !!