सम्पल्स 116 नए संक्रमित 12 कुल एक्टिव केस 140 –70 वर्षीय पुरुष का हुवा निधन
———————————————–
केकड़ी 24 मई (पवन राठी) केकड़ी क्षेत्र में कोरोना की रफ्तार में अब गिरावट देखने को मिल रही है।जिला अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन
के अनुसार 116 सम्पल्स लिए गए जिनकी जांच के बाद 12 नए संक्रमित सामने आए है।इनमे केकड़ी शहर से 3 व ग्रामीण क्षेत्रो से 9 रोगी शामिल है।
बीते 24 घंटो में अस्पताल से ठीक होने पर 5 रोगियों को डिस्चार्ज किया गया तो 21 रोगियों ने होम आइसो लेशन में रहकर कोरोना पर फतह पाने में कामयाबी हासील की है। 70 वर्षीय देवली जिला टोंक निवासी एक पुरुष का उपचार के दौरान अस्पताल में निधन भी हुवा है।
एक्टिव केस के आंकड़े भी 140 पर सिमट कर रह गए है जो कोरोना की रफ्तार में गिरावट को ही बया करतेN नजर आ रहे है। 11 रोगियों को रेमदिसिवर इंजेक्शन लगाए गए है।
सोमवार को 2 साइट पर कुल 348 लोगो का टीका करण किया गया।
इनमे 18 से 44 वर्षायु के 198 पुरुष व 150 महिलाएं 60 प्लस आयु के 7 एवम 44 से 59 वर्षायु के 44 लोग सम्मिलित है।