सांसद चौधरी ने जिला अस्पताल को भेजे 10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर

केकड़ी 25 मई (पवन राठी)
कोरोना महामारी की विभीषिका से बचाव हेतु मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा उपलब्ध करवाए गए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ एन सी जेन को भेंट किए,इस मौके पर प्रभारी अधिकारी डॉ जेन ने कहा कि कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्ति जिनको ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है उनके लिए यह काफी उपयोगी सिद्द होंगे इसके लिए सांसद भागीरथ चौधरी का हम आभार व्यक्त करते है, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना के इस भीषण दौर में जब ऑक्सीजन का संकट पूरे सब जगह फैल रहे हैं कब अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा जन उपयोग के लिए चिकित्सालय में 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने के लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि इस विभीषिका में उन्होंने आमजन का ध्यान रखते हुए यह राजकीय चिकित्सालय में उपलब्ध कराएं साथ ही हम सांसद चौधरी का आभार व्यक्त करते हैं कि कोरोना के फर्स्ट फेज में पहली महामारी के बीच में भी उन्होंने पीएम केयर्स फंड से राजकीय चिकित्सालय में 22 वेंटीलेटर उपलब्ध कराए थे इसके लिए हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उपखंड स्तर तक पहली बार प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता भिजवाई थी इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका मंडल अध्यक्ष अनिल राठी जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी केकड़ी प्रधान होनहार सिंह पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत पूर्व चेयरमैन अनिल मित्तल नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कँवर,पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा कँवर शक्तावत, मंडल महामंत्री कमल सांखला पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सांवर लाल चौधरी सहित कई कार्यकर्ता व चिकित्सालय स्टाफ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!