अजमेर. 25 मई 2021। स्वामी हिरदराम जी के प्रेरणा व पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा के संयुक्त तत्ववधान में जन सहयोग से 31 दिनों से लगातार जिस घर में सभी मरीज पाॅजिटिव आ गए है व उसके घर पर कोई खाना बनाने वाला नहीं है उसके घर भोजन पैकेट भेजे जा रहे है। आज तक लगभग 7000 पैकेट भेजे जा चुके है।
जानकारी देते हुए कंवल प्रकाश ने बताया है कि इस सेवा में दानदाता ही अपना पूरा सहयोग कर रहे है। अभिषेक वाजपेय द्वारा 11000 रूपए व भारतीय सिन्धु सभा द्वारा 5100 रूपए व सुरेश जी द्वारा 5100 रूपए की राशि भेट की गई है।
जानकारी देते हुए पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा के ट्रस्टी ने बताया कि जय किशन लखयानी ने बताया कि रोजाना अब 200 पैकेट दिए जा रहे है। जिन परिवारों में कोविड मरीजो की रिपोर्ट व घर का पता 9799128466 पर भेजता है। उस पेशेन्ट के घर तक भोजन स्वच्छ व पैक करके दोपहर का भोजन 12 बजे से 2 बजे तक व रात्रि भोजन सांय 5 बजे से 7ः00 बजे तक निःशुल्क भेजा जा रहा।
संस्था के सूरज चंदेल ने बताया कि पूरी सेवा कार्यों में करीब 20 व्यक्ति अपनी सेवाएं दे रहे है। भोजन पैकेट में दाल, हरी सब्जी, रोटी, चावल व सलाद पैक डब्बे में डाॅक्टरों की सलाह से मरीज के निवास स्थान तक भेजे जा रहे है। यदि किसी को भी इसमें सहयोग करना है तो मो. 99283-90390 पर सम्पर्क कर सहयोग कर सकते है। सभी दानदाताओं का कोटि कोटि आभार साधुवाद आपका स्नेह और साथ इसी तरह से बना रहे।
कंवल प्रकाश किशनानी
9829़070059