आज राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा जे एल एन अस्पलात व सैटेलाइट पंचशील व आदर्श नगर में 300 पी पी किट का वितरण किया गया
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान कोविद 19 मानवीय राहत अभियान के अंतर्गत वितरण किया संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार आज संस्थान द्वारा जे एल एन के प्रिंसिपल महोदय डॉ भास्कर को कोरोना में लगे हुए स्वास्थ्यकर्मियों के लिए पी पी किट का वितरण किया गया इसके साथ आदर्श नगर व पंचशील में भी पी पी किट का वितरण किया यह कार्यक्रम संस्थान द्वारा निरंतरता से जारी किया है संस्थान का लक्ष्य है अजमेर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों तक संस्थान द्वारा मेडिकल किट का वितरण करना कोरोना महामारी के दौरान हमारे स्वास्थ्य कर्मी दिन रात एक करके अपने कर्म को पूरी निष्ठा के साथ कर रहे है कार्यक्रम का संचालन संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर श्याम सुंदर बाथम व प्रोग्राम मैनेजर दीपक शर्मा के द्वारा किया जा रहा है ।