राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान अजमेर द्वारा अजमेर की झुग्गी बस्ती कायड़ आर टी ओ लोहागल चंदप्रभु नगर ट्रांसपोर्ट नगर में मौसमी बीमारियों से परिवार को बचाने के लिए 800 मछरदानी का वितरण अलग-अलग झुग्गी बस्ती के परिवारों के साथ जागरूकता कार्यक्रम के साथ किया गया
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस एन शर्मा के अनुसार आगमी वर्षा के मोसम को देखते हुए झुग्गी बस्ती के परिवारों को मोसमी बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए संस्थान द्वारा अजमेर की झुग्गी बस्तियों में मोसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाये गए साथ ही सभी परिवारों को मछरदानी का वितरण भी किया गया संस्थान समय समय पर झुग्गी बस्तियों के परिवारों के लिए जागरूकता का आयोजन आयोजित करती रहती है
इस कार्यक्रम के संस्थान के कार्यकर्ता चंदू गिरी मंजू मेघवंशी रवि यादव गोपाल गिरी का योगदान सरहनीय रहा