अजमेर । शहर जिला कांग्रेस शुक्रवार 16 जुलाई को देश में लगातार बढ़ रही डीजल-पेट्रोल की कीमतों और बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ गांधीवादी विचारधारा के अनुरूप पैदल मार्च कर अपना विरोध दर्ज कराएगी।
शहर कांग्रेस के निवर्तमान प्रवक्ता मुजफ्फर भारती ने बताया कि शुक्रवार 16 जुलाई को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पिछले 1 सप्ताह से कॉन्ग्रेस के अग्रिम संगठनों विभाग प्रकोष्ठ द्वारा लगातार किए गए विरोध प्रदर्शनों के विविध कार्यक्रमों के अंत में शहर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा जिसमें संगठन के वरिष्ठ नेताओं विधायक पूर्व विधायक विधायक प्रत्याशी पार्षद पूर्व पार्षद जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारी गण पार्षद प्रत्याशी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेताओं विभाग प्रकोष्ठ शामिल रहेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि तेजी से बढ़ती महंगाई, कीमतों में वृद्धि, दालों की आसमान छूती कीमत, खाद्य तेल और अन्य घरेलू उत्पादों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर रोज अभूतपूर्व वृद्धि के कारण मोदी सरकार 2 मई से अब तक 29 बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है 150 से ज्यादा शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार शुक्रवार 16 जुलाई को प्रातः 10:30 बजे बाबू मोहल्ला स्थित कांग्रेस कार्यालय से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन की अगुवाई में पैदल मार्च प्रारंभ होगा जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता झंडी दिखाकर रवाना करेंगे पैदल मार्च कांग्रेस कार्यालय से इंदिरा गांधी स्मारक स्टेशन रोड क्लॉक टावर थाने के सामने से मदार गेट होता हुआ गांधी भवन पहुंचेगा जहां बेतहाशा महंगाई पेट्रोल पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करेंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन ने जारी बयान में कहा कि महंगाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने जनता की कमर तोड़ दी है केंद्र सरकार की गलत नीतियों से लोगों को आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में मंहगाई बेलगाम हो गई है तथा पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित सभी आवश्यक वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है।
कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पेट्रोल पर 32.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क लेती है और केंद्र सरकार ने पिछले सात वर्षों में पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क लगाकर 22 लाख करोड़ रुपये कमाए हैं. विपक्षी पार्टी ने कहा कि खाद्य तेलों की कीमतें पिछले छह महीनों में लगभग दोगुनी हो गई हैं दालों की कीमतों में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है, क्योंकि हर घरेलू सामान की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है पार्टी ने दावा किया कि मई 2021 में थोक मूल्य सूचकांक में 12.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले 11 वर्षों में सबसे अधिक है।