जिला न्यायधीश स्वर्गीय वीरेंदर पाठक की स्मृति में गुरु पूर्णिमा पर किया गया वृक्षारोपण

अजमेर, कोटा | डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा इस वर्ष वृक्षरोपण अभियान के तहत गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर अजमेर में अलग अलग स्थानों पर 50 पौधे लगाए और वितरित किये गए। इसी अभियान के तहत शनिवार को संस्था के पूर्व सचिव और कोटा के शहर प्रभारी विकास पाठक के पिताजी अपर सेशन एवं जिला नयायधीश स्वर्गीय वीरेंदर पाठक की याद में 101 पौधों का वितरण भी किया गया जिसमे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्रीमान देवेंद्र कच्छवाहा ने वर्चुअली जुड़ कर वृक्षारोपण की महत्वता को स्वीकारा। कोटा अजमेर के अतिरिक्त जालोर, हनुमानगढ़, जयपुर और जोधपुर में भी संस्था द्वारा कुल
100 पौधे लगाए गए। संस्था के अजमेर शहर प्रभारी अनुपम मिश्रा ने बताया की संस्था द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडियावास में पेड़ लगाए गए और जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्या व व्याख्याता राजेंद्र जी जोशी समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा। इसके अतिरिक्त कुछ स्थानों पर पौधों का वितरण भी किया गया। संस्था की सचिव सौम्य सिंह ने बताया की संस्था का इस वर्ष का लक्ष्य 10000 पौधे लगाने या वितरण करने का है। सौम्य ने कहा की मीडिया के माध्यम से संस्था सभी शहरवासिओं से अनुरोध करती है की सभी इस वृक्षरोपण के कार्य में सहभागी बने व मुहीम को सफल बनाने में सहयोग देवें. डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था ने वृक्षरोपण के इस अभियान की शुरुवात विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधे लगा कर की थी।

error: Content is protected !!