माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष पद पर उर्मिला न्याति निर्वाचित

केकड़ी 26 जुलाई (पवन राठी) माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव रविवार को महेश वाटिका में चुनाव अधिकारी ओम प्रकाश मूंदड़ा एवम राम रतन सोमानी द्वारा उपस्थित महिलाओ की सर्व सम्मति को देखते हुए श्रीमती उर्मिला न्याति को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया।इसके साथ ही अंकेक्षक पद पर श्रीमती बसंती राठी को निर्वाचित घोषित किया गया।
उपस्थित संरक्षक मंडल में सुनीता मूंदड़ा-कविता डोडिया मधु मूंदड़ा-आभा बेली-उषा जैथलिया-सुशीला तोषनीवाल कंचन नवाल-मंजू चौधरी-ममता न्याति-विमला देवी न्याति मधु काबरा सहित समस्त महिला मंडल ने माल्यार्पण कर नव निर्वाचित अध्यक्षा उर्मिला न्याति का अभिनंदन कर शुभ कामनाएं दी।
उर्मिला न्याति वर्तमान में ग्राम पंचायत खवास की सरपंच भी है।अध्यक्ष पद पर उर्मिला न्याति के निर्वाचित होने पर अजमेर जिला माहेश्वरी सभा उपाध्यक्ष एस एन न्याति माहेश्वरी मंडल केकड़ी अध्यक्ष छीतरमल न्याति माहेश्वरी प्रगति मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट पवन राठी मंत्री राकेश तोषनीवाल भागचंद मूंदड़ा कोषाध्यक्ष सत्यनारायण बसेर -सुरेश राठी शिव प्रकाश तोषनीवाल बिरदीचंद नवाल रामावतार डोडिया रामेश्वर काबरा नौरत मल बियानी प्रगति मंडल संरक्षक बाबूलाल बजाज सहित अन्य समाज के लोगो ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाये प्रदान की।

error: Content is protected !!